Saraswati Aarti

Saraswati Aarti
नित्य उपासना हेतु: Saraswati Aarti, Om Jai saraswati mata..

Share Saraswati Aarti :

Maa Saraswati Aarti : माँ सरस्वती आरती

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी, सदगुण वैभव शालिनी ।
त्रिभुवन विख्याता, जय जय सरस्वती माता ॥

चन्द्रबदनि पद्मासिनि, कृति मंगलकारी, मैय्या कृति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी, सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेज धारी ॥
जय जय सरस्वती माता..

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला, मैय्या दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे, शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ॥
जय जय सरस्वती माता..

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया, मैय्या उनका उद्धार किया ।
बैठी मंथरा दासी, बैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥
जय जय सरस्वती माता..

विद्यादान प्रदायनि, ज्ञान प्रकाश भरो, जन ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान की निरखा, मोह अज्ञान की निरखा, जग से नाश करो ॥
जय जय सरस्वती माता..

धूप, दीप, फल, मेवा, माँ स्वीकार करो, ओ माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता, ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥
जय जय सरस्वती माता..

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावै, मैय्या जो कोई जन गावै ।
हितकारी सुखकारी हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावै ॥
जय जय सरस्वती माता..

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी, सदगुण वैभव शालिनी ।
त्रिभुवन विख्याता, जय जय सरस्वती माता ॥

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी, सदगुण वैभव शालिनी ।
त्रिभुवन विख्याता, जय जय सरस्वती माता ॥

नवीनतम लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *